Cricket: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिवरामकृष्णन ने हाल ही में अपनी कमेंट्री करियर को छोड़ दिया है, इसी के साथ उन्होंने एक ऐसा खुलासा भी किया जिसने सबको हैरान कर दिया है. शिवरामकृष्णन ने बताया कि कुछ ही साल पहले उनके बड़े भाई का देहांत हुआ था जिसके कुछ मिनट के बाद BCCI ने उन्हें कॉल किया और अगली ही सुबह की फ्लाइट लेकर मोहाली पहुचनें के लिए कहा.
भारतीय क्रिकेट के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने साल 2026 में कमेंट्री से संन्यास लेने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने निजी संघर्षों का खुलासा किया, जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया कि कुछ साल पहले उनके बड़े भाई का निधन हो गया था। उसी दिन शाम को अंतिम संस्कार पूरा करने के कुछ ही मिनट बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के ब्रॉडकास्टिंग डायरेक्टर का फोन आया। उन्हें अगले ही सुबह मोहाली पहुंचकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट मैच में कमेंट्री करने के लिए कहा गया।
शिवरामकृष्णन ने अपनी पोस्ट में लिखा,“कुछ साल पहले मेरे बड़े भाई का निधन हो गया था। शाम को अंतिम संस्कार पूरा हुआ और कुछ ही मिनट बाद BCCI से फोन आया। उन्होंने पूछा कि क्या मैं अगली सुबह मोहाली जाकर कमेंट्री कर सकता हूं। मैं गया… मैंने अपने दुख से ऊपर काम को चुना।”
उन्होंने आगे कहा कि उस समय वह गहरे शोक में थे, लेकिन फिर भी अपने पेशे को प्राथमिकता दी। हालांकि, उनके मुताबिक इतने त्याग के बावजूद उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिला।“इतना सब करने के बाद भी मुझे बहुत कुछ झेलना पड़ा,”
पूर्व स्पिनर ने यह भी खुलासा किया कि उनकी मां का निधन भी उस समय हुआ था जब वह पुणे में कमेंट्री कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निजी जीवन के बड़े नुकसान झेलने के बावजूद उन्होंने अपने करियर को प्राथमिकता दी, लेकिन परिस्थितियां उनके पक्ष में नहीं रहीं।
शिवरामकृष्णन ने बिना किसी का नाम लिए संकेत दिया कि कुछ लोगों के व्यवहार ने उन्हें कमेंट्री से दूर होने के लिए मजबूर किया।गौरतलब है कि शिवरामकृष्णन ने साल 2000 में कमेंट्री करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले वह भारत के लिए 9 टेस्ट और 16 वनडे मैच खेल चुके हैं,
उन्होंने 26 और 15 विकेट लिए-
उन्होंने मार्च 2026 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू होने से पहले ही कमेंट्री छोड़ दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडस्ट्री में नए लोगों को प्राथमिकता दी जा रही थी और उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था। साथ ही, उन्होंने रंगभेद जैसे गंभीर मुद्दों की ओर भी इशारा किया।
Cricket: “दुख छोड़कर चुना काम”, पूर्व भारतीय स्टार ने सुनाई अपने संघर्ष की सच्ची कहानी