BCCI की सालाना आम बैठक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के क्रिकेट संघ को सदस्यता देना मुख्य मुद्दा

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सालाना आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी, बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की।

बीसीसीआई ने अपनी 38 राज्य इकाइयों को भी बैठक की जानकारी दे दी है। देवजीत सैकिया ने कहा, ‘‘एजीएम 18 सितंबर को होगी।’’

एजीएम के एजेंडे (मुख्य मुद्दा) में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की क्रिकेट संघ को बीसीसीआई की एसोसिएट सदस्यता देने का प्रस्ताव भी शामिल है।

बीसीसीआई की शीर्ष परिषद ने जून में हुई अपनी पिछली बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा की थी।

एसोसिएट सदस्य को बीसीसीआई में मतदान का अधिकार नहीं होता। बैठक के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन सहित संचालन समिति के दो पदों के लिए चुनाव भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *