Asian Games: निशानेबाज मोना अग्रवाल ने स्वर्ण पदक, अवनि लेखारा ने रजत पदक जीता

Asian Games: भारत की मोना अग्रवाल ने खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ एशियाई पैरा खेलों में सोमवार को यहां महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि अवनी लेखारा ने इसी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

पेरिस पैरालंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता मोना ने 250.0 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया और अपनी अधिक प्रसिद्ध हमवतन अवनी को 0.4 अंकों से पीछे छोड़ दिया। दो बार की पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी को 249.6 अंकों के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

मुकाबला आखिरी क्षण तक रोमांचक बना रहा और अंतिम शॉट से पहले मोना ने 239.2 के स्कोर के साथ अवनी पर केवल 0.1 अंक की बढ़त बना ली थी। इसी स्पर्धा में कोरिया की युनरी ली ने कांस्य पदक जीता। एसएच1 श्रेणी निचले अंगों में विकलांगता वाले निशानेबाजों के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *