Asian Games: प्रणवी उर्स स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनीं

Asian Games: प्रणवी उर्स एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गईं है। उन्होंने अंतिम राउंड में एक स्ट्रोक की बढ़त बरकरार रखकर ये ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की और टीम को भी रजत दिलाया।

मैसूरू की 23 साल की की प्रणवी ने तीसरे होल में ट्रिपल बोगी करने के बाद तीन बर्डी लगाये। आखिरी दौर में उन्होंने इवन पार 70 स्कोर किया और चार दिन में कुल स्कोर 15 अंडर 265 रहा।

प्रणवी, अदिति अशोक (आखिरी दौर में 67) और दीक्षा डागर (आखिरी दौर में 77) की टीम ने रजत पदक जीता। भारत ने 14 अंडर 546 स्कोर किया।

चीन ने 22 अंडर 538 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत के लिये शिव कपूर ने 2002 बुसान खेलों में पुरूष गोल्फ का स्वर्ण पदक जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *