Rahul Ganhdi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेकांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी 56 वर्ष के हो गए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।’’ राजनीतिक मतभेदों के बावजूद प्रधानमंत्री की ओर से दिया गया यह संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है।
2004 में राजनीति में आए-
राहुल गांधी ने वर्ष 2004 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर संसद में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण विकास, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को लगातार उठाया। सितंबर 2007 में उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का महासचिव बनाया गया और उन्होंने इंडियन यूथ कांग्रेस तथा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Best wishes to the Leader of the Opposition in the Lok Sabha, Shri Rahul Gandhi Ji on his birthday. Praying for his good health and long life. @RahulGandhi
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2026