PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल सिनेमा के जानेमाने निर्देशक भारतीराजा के निधन पर जताया दुख

PM Modi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानेमाने फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक पी. भारतीराजा के निधन पर गुरुवार को गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि वे फिल्म जगत की महान हस्ती थे, जिनकी रचनाओं से तमिल सिनेमा में बदलाव आया।

भारतीराजा का बुधवार को चेन्नई में उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया।

उन्होंने तमिल सिनेमा को स्टूडियो की सीमाओं से निकालकर गांवों और वास्तविक परिवेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने पीछे समृद्ध सिनेमाई विरासत छोड़ गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘थिरु भारतीराजा जी का निधन अत्यंत दुखद है। वे फिल्म जगत की महान हस्ती थे, जिनकी कृतियों से तमिल सिनेमा में बदलाव आया। विशेष रूप से ग्रामीण जीवन का उनका चित्रण उल्लेखनीय था। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *