Onam: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने दुनिया भर में रह रहे मलयालम भाषी लोगों को ओणम की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ओणम की एकता, प्रेम और उल्लास के साथ फसल उत्सव मनाने की भावना को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा, ‘‘दुनियाभर में रह रहे अपने सभी मलयाली भाइयों और बहनों को मैं दिल से ओणम की शुभकामनाएं देता हूं। केरलम के इस फसल उत्सव पर आपके घरों और दिलों में हमेशा प्रेम और खुशियां बनी रहें। खूबसूरत पुक्कलम (फूलों की रंगोली) की तरह आपका जीवन भी जीवंत रंगों से खिल उठे। एकता, प्रेम और साझा खुशियों का ये पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य और शांति लेकर आए।’’