Delhi News: मशीनों से सफाई और जन-जागरूकता अभियान के साथ ‘मां यमुना स्वच्छता अभियान’ शुरू

Delhi News:  दिल्ली में यमुना नदी को साफ और पुनर्स्थापित करने के मकसद से शुरू किया गया ‘मां यमुना नदी तट स्वच्छता अभियान’ रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हुआ। दिल्ली सरकार की इस पहल का उद्देश्य नदी के किनारों से कचरा हटाना, आसपास के क्षेत्रों को साफ करना, नदी के संरक्षण और सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि  “यमुना में किसी भी प्रकार का कोई कूड़ा हम लोग न डालें, इसको हमें मिलकर के काम करना होगा। मैं सभी वॉलंटियर्स का, सभी संस्थाओं का धन्यवाद देती हूं कि आपने यमुना तट पर आज लगातार 22 किलोमीटर लंबी यमुना पर अलग-अलग पॉइंट पर अपना श्रमदान देकर के मां यमुना की आज से सेवा की है।”

नदी से गाद निकालने और खरपतवार हटाने समेत मशीनों से सफाई के लिए उच्च क्षमता वाली मशीनों को लगाया गया था। यमुना सफाई अभियान की देखरेख कर रहे टास्क फोर्स के अधिकारियों के अनुसार, रविवार की ये पहल एक बार का प्रयास नहीं बल्कि एक सतत अभियान का हिस्सा थी।

इसके साथ ही यमुना टास्क फोर्स अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि  “यमुना दिल्ली की पहचान है, एक सांस्कृतिक धरोहर है हमारी। तो इसके चलते जो हमने काम टास्ट किए हैं कि पेट्रोलिंग करना है पूरे जो हमारी एरिया की रिस्पांसिबिलिटी है लोगों को अवेयरनेस बताना है कि कचरा नहीं डालना है और अपने हवन सामग्री को नहीं पेश करना उसकी अलग से व्यवस्था की जा रही है। एसटीपीएस (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स) का किस तरह से काम है।

पानी का पॉल्यूशन लेवल क्या है, तो हमने इसको अपने कार्यों को डेली, वीकली, मंथली और एनुअल प्लेन में कंवर्ट किया है। तो हमारे इस नतीजों पर आधारित इस मापने योग्य तरीके से, मुझे पूरा भरोसा है कि हम यमुना नदी में बड़े और सकारात्मक बदलाव लाने में कामयाब होंगे।” यमुना के 28 घाटों पर शुरू की गई इस पहल का मकसद नदी की पुरानी शान को वापस लाना है, जिससे दिल्ली के लोगों को एक साफ और सुरक्षित नदी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *