BRICS Summit: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मोदी, पुतिन और शी जिंगपिन ने एक-दूसरे का हाथ थामा

BRICS Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद खुश नजर आए, वे अपने दाईं ओर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और बाईं ओर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का हाथ थामे हुए थे। यह तस्वीर यहां हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सबसे अहम पलों में से एक हो सकती है।

भारत मंडपम, जहां ब्रिक्स नेताओं ने शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, वहां की यह तस्वीर प्रधानमंत्री के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की गई। तस्वीर के बैकग्राउंड में ‘किंगडम बीजीएम’ नाम का गाना बज रहा था।

अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के कड़े प्रोटोकॉल के बीच गर्मजोशी भरा यह पल खास तौर पर ध्यान खींचने वाला रहा। मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ और तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें एक तस्वीर में प्रधानमंत्री, पुतिन, शी, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को कार्यक्रम स्थल के अंदर एक साथ चलते हुए देखा गया।

एक और तस्वीर में मोदी को पुतिन, शी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ गर्मजोश भरी बातचीत करते हुए देखा गया, जबकि एक अन्य तस्वीर में प्रधानमंत्री और रूसी नेता को सुरक्षाकर्मियों और अनुवादकों के साथ मुस्कुराते हुए एक साथ जाते देखा गया।

भारत 12-13 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और इसमें 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों के नेताओं के अलावा कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *