Bengal: प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर बीजेपी की जीत की सराहना की

Bengal: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान में बीजेपी की शानदार जीत की सराहना करते हुए कहा कि यह परिणाम सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति राज्य की जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है। बीजेपी ने रविवार को फाल्टा विधानसभा सीट पर एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।

इस निर्वाचन क्षेत्र को लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन इसके उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे और उनकी जमानत जब्त हो गई।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर किए पोस्ट में कहा, ‘‘फाल्टा की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है! लोकतंत्र की जीत हुई है और धमकियों की हार हुई है। फाल्टा में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करने के लिए श्री देबांग्शु पांडा जी को बधाई। यह बीजेपी के प्रति पश्चिम बंगाल की जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग पश्चिम बंगाल की नयी सरकार के सभी क्षेत्रों में किए जा रहे असाधारण कार्यों को देख रहे हैं, तथा इसलिए उन्होंने बीजेपी को और अधिक समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल भर में बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मेरी हार्दिक बधाई। हम आने वाले समय में भी पश्चिम बंगाल की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे।’’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *