Yoga Day: विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक लाख से ज्यादा लोग एक साथ करेंगे योग

Yoga Day:  21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए आंध्र प्रदेश का विशाखापत्तनम तैयार है, यहां पर योग दिवस के बड़े आयोजन की तैयारी हो रही है, यह आयोजन आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से आर.के. बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर लंबे तटीय गलियारे पर किया जाएगा जहां तीन लाख से ज्यादा लोग एक साथ योग कर सकेंगे।

आंध्र प्रदेश सरकार 21 जून को न केवल विशाखापत्तनम में बल्कि पूरे राज्य में एक साथ कई आयोजन करके कई लाख लोगों को संगठित करके योग में रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रही है।

योग दिवस से पहले, दक्षिणी राज्य ने योग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक महीने तक चलने वाले अभियान ‘योगांध्र’ की शुरुआत की, दुनिया भर के कई देशों द्वारा मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ रखी गई है।

बीजेपी नेता माधव ने कहा कि “कल हम विशाखापत्तनम में आयोजित एक शानदार कार्यक्रम को देखने जा रहे हैं।एक तरफ हम लहरों की ध्वनि सुनेंगे, तो दूसरी तरफ ओमकारा की ध्वनि।

यह एक अनूठा संगम है, जो दुनिया में कहीं और नहीं देखा गया है। पूरे देश में, खासकर आंध्र प्रदेश में उत्सव का माहौल है। योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *