Teachers Day: उत्तर प्रदेश के एक गांव में दृष्टिबाधित शिक्षक छात्रों की जिंदगी में फैला रहे शिक्षा की रोशनी

Teachers Day:  प्रकाश सोनी… जिनके नाम का अर्थ है रोशनी। एक हादसे में अपनी आंखों की रोशनी खोने के बाद उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के लखना गांव के रहने वाले प्रकाश सोनी ने बच्चों के लिए शिक्षा की रोशनी फैलाने का काम शुरू किया। उन्होंने अपने इलाके के बच्चों के लिए एक प्राइमरी स्कूल खोलकर शिक्षा के प्रति अपने जुनून को मिशन में बदलने का फैसला किया।

टीचर प्रकाश सोनी ने बताया कि “मैंने सभी चुनौतियों को पार करते हुए अपने विद्यालय को एक विद्यालय के माध्यम से मेरी सोच बन गई कि हम भले ही न बन पाए हों कुछ भी, लेकिन माया के निकले हुए बच्चें उनमें आंखों में नई रोशनी आए और वो दुनिया में नाम रोशन करें। जिससे हमारे विद्यालय का भी नाम हो और हमारे क्षेत्र का भी नाम हो और बच्चे भी सफल रहें।”

प्रकाश, छात्रों के पसंदीदा टीचर हैं और उनके ज्ञान से वो हैरान रहते हैं। यहां पढ़ने वाले छात्र बताते हैं कि उनके शिक्षक हमेशा उनका मार्गदर्शन और मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मश्किल घड़ी में प्रकाश सोनी की पत्नी ने उनका हमेशा साथ दिया है। वो बताती है कि उनके साथ रहने की वजह से वो आज एक बेहतर इंसान बनी हैं।

प्रकाश सोनी की आंखों में भले ही रोशनी न हो, लेकिन वो दूसरों की जिंदगी में उम्मीद की किरण हैं। वो हमेशा बच्चों को सपने देखने, कुछ नया सीखने और बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *