Rakhi: रक्षाबंधन पर भारतीय डाक विभाग की खास सौगात, ‘राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स’ किया पेश

Rakhi: राखी भले ही छोटी सी हो, लेकिन उसमें छिपा प्यार बहुत दूर तक पहुंच सकता है। इस रक्षाबंधन पर, भारतीय डाक विभाग की एक खास पहल की वजह से भाई को प्यार का वो खास धागा भेजना और भी खूबसूरत, रंग-बिरंगा और आसान हो गया है।

डाक विभाग ने खास तौर से युवा पीढ़ी के लिए एक ‘राखी गिफ्ट बॉक्स’ पेश किया है, जिसमें रंग-बिरंगी चीजें और त्योहार के हिसाब से आकर्षक पैकेजिंग है। 520 रुपये की कीमत वाले इस बॉक्स में दो खास राखियां, अक्षत-कुमकुम, एक बैज, एक फ्रिज मैग्नेट, एक की-चेन और तीन पिक्चर पोस्टकार्ड शामिल हैं।

मंगलवार को खास काउंटरों पर ये हैम्पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डाकघर के अधिकारियों ने बताया कि ये खास पहल लोगों को काफी पसंद आ रही है।

उप डाक प्रमुख अकबर खान ने बताया कि  “इस बॉक्स में इतना बढ़िया सब सामान है। इसमें दो स्पेशल राखी है और अक्षत, कुमकुम और फ्रिज मैग्नेट, स्टिकर, तीन पिक्चर पोस्टकार्ड और चाबी रिंग। ये सारी चीज आपको इसमें मिलेगा और इसका रिस्पॉन्स भी बहुत अच्छा है। कल लॉन्च हुआ आज की डेट में हम करीब 40 के आसपास इसका सेल कर चुके हैं।”

रक्षाबंधन में अब कुछ ही दिन बचे हैं। जो बहनें अपने भाइयों को सिर्फ राखी ही नहीं, बल्कि और भी कुछ तोहफा भेजना चाहती हैं, वे अपने नजदीकी डाकघर जा सकती हैं। वहां एक रंग-बिरंगा बॉक्स तैयार है, जिसमें त्योहार का प्यार, यादगार तोहफे और थोड़ा ज्यादा अपनापन भेजा जा सकता है, इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *