NEET: नीट पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी शुभम खैरनार नासिक में इंजीनियरिंग और मेडिकल कोर्स के लिए कंसल्टेंसी फर्म चलाता है।
उसका दफ्तर नासिक के ‘कनाडा कॉर्नर’ में है। ये नासिक का एक प्रीमियम और शहर के बीचों-बीच स्थित इलाका है, जो अपने आलीशान रिहायशी अपार्टमेंट, कमर्शियल दफ्तरों और कॉलेज रोड से नजदीकी के लिए मशहूर है।
उसका दफ्तर एमबीबीएस, बीएएमएस, बीडीएस और बीएचएमएस कोर्स के लिए कंसल्टेंसी देने का विज्ञापन करता है।
राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर, खैरनार को 12 मई को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई से दो दिन का ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद, एजेंसी खैरनार (30) को दिल्ली ले गई।