Ishq Karo Party: ‘मेक लव, नॉट वॉर’ के संदेश के साथ पूर्व जज काटजू की नई पहल, बनाई ‘इश्क करो पार्टी’

Ishq Karo Party: पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू ने ‘इश्क करो पार्टी’ (IKP) नाम से एक नई सामाजिक-राजनीतिक पहल की घोषणा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने युवाओं से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। काटजू ने स्पष्ट किया कि यह कोई मजाक या केवल प्रेम संबंधों को बढ़ावा देने वाला अभियान नहीं है, बल्कि देश में बढ़ती नफरत, बेरोजगारी, गरीबी और सामाजिक विभाजन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने का एक प्रयास है।

उनका संदेश साफ है—”मेक लव , नॉट वॉर” यानी नफरत नहीं, प्यार और एकता के रास्ते पर चलो।

काटजू के मुताबिक ‘इश्क करो पार्टी’ का उद्देश्य जाति, धर्म और समुदाय की दीवारों को तोड़कर लोगों के बीच भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी समस्याओं का समाधान केवल आपसी प्रेम, समझदारी और जनभागीदारी से ही संभव है। वहीं, सोशल मीडिया पर इस नई पहल की तुलना हाल ही में चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से भी की जा रही है, जिससे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है।

पूर्व जज के अनुसार यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जो लोगों को युद्ध या घृणा नहीं, प्यार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। अपनी इनिशिएटिव के संबंध में काटजू ने एक्स पर विभिन्न पोस्ट किए हैं। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, “जो लोग नई बनी ‘इश्क़ करो पार्टी’ से जुड़ना चाहते हैं, जिसका मैं संरक्षक हूं, वे ishqkaroparty@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।”

उन्होंने अपनी एक अन्य पोस्ट में लिखा कि जो लोग समझ रहे हैं कि यह इनिशिएटिव एक मजाक है, उन्हें बहुत बड़ी गलतफहमी है। उन्होंने लिखा, “कुछ लोगों को लग सकता है कि नई बनाई गई इश्क करो पार्टी कोई मजाक है या फिर यह केवल लड़के-लड़कियों के बीच प्रेम संबंधों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई कोई “वैलेंटाइन डे” जैसी पहल है। लेकिन यह पूरी तरह गलत धारणा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *