Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प की मई में बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 5,70,068 इकाई रही। मई 2025 में बिक्री 5,07,701 इकाई थी। दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर विनिर्माता कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि मई में घरेलू खुदरा मांग भी मजबूत रही।
वीएएचएएन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार (तेलंगाना को छोड़कर) 4.96 लाख से अधिक पंजीकरण हुए। कंपनी ने कहा, ‘‘ मई 2026 में कंपनी के घरेलू मोटरसाइकिल एवं स्कूटर कारोबार ने मजबूत रफ्तार बनाए रखी और पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में करीब 10 प्रतिशत की ठोस वृद्धि दर्ज की।’’
कंपनी के वैश्विक कारोबार में 78 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जिसमें 33,284 इकाइयों की आपूर्ति हुई। हीरो मोटोकॉर्प के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मांग, प्रीमियम उत्पाद खंड के विस्तार और लक्षित बाजार विस्तार के समर्थन से वृद्धि की यह मजबूत रफ्तार बनी हुई है।