Bakrid: राष्ट्रपति और PM मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-अधा (बकरीद) की दीं शुभकामनाएं

Bakrid: ईद-उल-अधा का पर्व अकीदत के साथ मनाया जा रहा है, ईद-उल-अधा की जगह-जगह नमाज अदा की गई। नमाज में मुल्क में अमन-चैन और भाईचारा कायम रखने की दुआ की गई। बकरीद के अवसर पर दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस ने मध्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पहले ही रूट मार्च और फ्लैग मार्च किए गए थे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, ‘ईद-उज-जुहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें।’

पीएम मोदी ने दिया यह संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘ईद-उल-अधा की हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर करे कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *