Assam: पहलवान ‘द ग्रेट खली’ बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पहुंचे शिवसागर

Assam: पहलवान दलीप सिंह राणा, जिन्हें ‘द ग्रेट खली’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने गुरुवार को असम के शिवसागर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी।

खली ने शिवसागर के पनिबिल, दारिका और कैवर्त गांवों का दौरा किया और ‘ट्रू होप फाउंडेशन’, ‘अयान एनसीओ’ और ‘दीपलीना डेका फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस मौके पर खली ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए बुलाए जाने पर उन्होंने अपने पहले से तय कार्यक्रम रद्द कर दिए। उन्होंने राहत कार्यों में शामिल संगठनों की तारीफ की और देश भर के एनजीओ से अपील की कि वे आगे आएं और असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करें।

खली ने देश भर की मशहूर हस्तियों से भी अपील की कि वे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करें, प्रभावित लोगों से मिलें, उनका हाल-चाल जानें और मदद का हाथ बढ़ाएं। अगले दो दिनों में उनके शिवसागर जिले के अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *