Amarnath Yatra: तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू में तैयारियां तेज हुईं

Amarnath Yatra: अमरनाथ गुफा मंदिर की सालाना तीर्थयात्रा शुरू होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास में तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

पर्यटन संयुक्त निदेशक ऐजाज कैसर ने बताया कि  “डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म जो है वो लार्जली लॉजिस्टिक्स पार्ट देखता हैं, लखनपुर से लेकर जम्मू इवन बालहाल तक। हमारा जब तक की तैयारियां हैं हमारा यात्री निवास जो भी रिनोवेशन होती हैं हर साल, वो चल रही है और हम लोग 15 तक अपना जितना भी रिनोवेशन पार्ट हैं हम उसे कर लेंगे।”

इसके साथ ही कहा कि “हर साल की तरह एक अच्छा सा उनका स्वागत करेंगे और यात्रियों के लिए अलग-अलग जो इंतजाम हैं वो किए जा रहे हैं जैसे आप देखेंगे कि लास्ट ईयर भी तवी आरती हुई थी और हर शाम को कल्चरल प्रोग्राम रखा जाएगा यात्री निवास के अंदर और ऐसे ही हमारा जो लखनपुर है वहां भी इंतजाम हो रहे हैं और सांबा वाली में भी, तो महकमा अपने स्तर पर तैयार है देश के दूसरे हिस्से से आने वाले यात्रियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

इन तैयारियों में बुनियादी ढांचे का विकास तो किया जा ही रहा है साथ ही देश के दूर-दराज के इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन की योजना भी है, 57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को रक्षा बंधन के त्योहार के साथ खत्म होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *