6G network: सुरक्षित 6जी नेटवर्क विकसित करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाली पहल में शामिल हुआ भारत

 6G network:  अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा है कि भारत सुरक्षित 6जी वायरलेस नेटवर्क के विकास में तेजी लाने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाली वैश्विक साझेदारी में शामिल हो गया है। इस पहल में ब्रिटेन, जर्मनी और जापान जैसे देश शामिल हैं। इसका उद्देश्य 2030 के दशक में 5जी नेटवर्क की जगह लेने की उम्मीद वाली इस प्रौद्योगिकी के लिए सरकारों की 6जी रणनीतियों में समन्वय स्थापित करना है।

वाणिज्य विभाग ने  सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत यह सुनिश्चित करने के प्रयास में अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ शामिल हो गया है कि अगली पीढ़ी के नेटवर्क हमारे साझा सुरक्षा हितों को प्रतिबिंबित करें, हमारी प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करें और 6जी में नवाचार को बढ़ावा दें।’’

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक और भारत के वाणिज्य राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पिछले सप्ताह उत्तरी कैरोलिना के चैपल हिल में जी20 नवाचार मंत्रिस्तरीय बैठक के मौके पर 6जी के भविष्य पर चर्चा की थी।

जितिन प्रसाद ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘6जी प्रौद्योगिकी में नवाचार और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ भारत का संयुक्त प्रयास वैश्विक डिजिटल परिदृश्य को एक नई दिशा देगा।’’ अमेरिकी सरकार ने जुलाई में यूरोप, अमेरिका और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 24 अन्य देशों के समर्थन से ”6जी नेतृत्व एवं सुरक्षा के लिए कार्रवाई का आह्वान” की शुरुआत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *