Srinagar: श्रीनगर में असामान्य गर्मी, अक्टूबर महीने में दूसरा सबसे ज्यादा तापमान दर्ज

 Srinagar: अक्टूबर महीना शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर को गर्मी से निजात नहीं है। ये असामान्य बात है। समय के लिहाज से इस समय यहां का तापमान काफी ज्यादा है।

शहर में रविवार को तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस था, जो पिछले 95 साल में अक्टूबर के महीने में दर्ज दूसरा सबसे ज्यादा तापमान है। असामान्य गर्मी की वजह कई दिनों तक मौसम साफ रहना है, जिससे पूरे कश्मीर में तापमान लगातार बढ़ रहा है।

हाालांकि गर्मी का दौर जल्द कम होने की संभावना है। मौसम के एक नए सिस्टम के कारण छह अक्टूबर से यहां बारिश हो सकती है। असामान्य गर्मी ऐसे समय में पड़ रही है जब कश्मीर में अमूमन मौसम ठंडा होता है और पतझड़ शुरू हो जाता है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले हफ्ते में श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *