Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले के करीब एक साल बाद बदली-बदली दिख रही है घाटी की तस्वीर

Pahalgam: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का एक साल पूरा होने को है। हालांकि कश्मीर घाटी घूमने पहुंच रहे पर्यटक एक मजबूत संदेश दे रहे हैं कि- वे खुद को महफूज महसूस करते हैं।

इस इलाके में आने वाले कई पर्यटकों का कहना है कि बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की मौजूदगी और सुरक्षा के कड़े नियमों ने उनकी चिंताओं को कम कर दिया है। अप्रैल 2025 में पहलगाम के पास बैसरन में 26 लोगों की हत्या के बाद, घाटी में पर्यटकों की आवाजाही को बड़ा झटका लगा था।

इस हमले से इलाके के लोगों की आजीविका को भारी नुकसान पहुंचा, और पर्यटकों की संख्या में 50 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट आ गई। तब से, सुरक्षा बलों ने सुरक्षा उपायों को और मज़बूत किया है, जिससे यात्रियों का भरोसा बहाल हुआ है और घाटी में पर्यटकों की वापसी का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के करीब एक साल बाद, कश्मीर घाटी पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि इस इलाके में उनकी मौजूदगी, यहां किए गए सुरक्षा उपायों पर उनके भरोसे और विश्वास का एक मजबूत संदेश दे रही है।

कुछ लोगों का कहना है कि इलाके की कुदरती खूबसूरती को निहारने और यहां के लोगों की मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाने का वक्त आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *