Jammu-Kashmir: गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी से ‘विंटर वंडरलैंड’ का नजारा

Jammu-Kashmir: गुलमर्ग की ऊंचाइयों पर आप हवा की आवाज सुन सकते हैं… बर्फ से ढके नजारों को हैरानी से देख सकते हैं…और बस रह जाएंगे हैरान..और खुशी में आपके मुंह से निकलेगा- ‘वाह-वाह’…

दुनिया भर में मशहूर रिजॉर्ट में गोंडोला सर्विस के दूसरे फेज से अब अफरवट चोटी तक पहुंचा जा सकता है.. यहां अद्भुत कुदरती नजारों को निहार रहे पर्यटक बस मंत्रमुग्ध हैं। कोई भी यह दावा नहीं करता कि उन्हें ऐसी कुदरती खूबसूरती देखने को मिलेगी… असल में, हर कोई खुशी-खुशी ये बात मान रहा है कि वे यहां आकर बस हैरान रह गए हैं।

सैलानियों का कहना है कि वे ऐसे कुदरती नजारें देख रहे हैं, जिन्हें शब्दों में बयां करना मुमकिन ही नहीं है। गुलमर्ग आए कई पर्यटक ऐसे भी हैं जो अपनी जिंदगी में पहली बार बर्फबारी देख रहे हैं।  दुनिया की कई खूबसूरत जगहों का दीदार कर चुके लोगों के लिए भी यहां आने और कुदरती खूबसूरती निहारने का अहसास अनूठा है। वे तो बस हैरान हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार तक और बारिश और हल्की बर्फबारी के साथ-साथ आंधी-तूफान, तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर ओले गिरने का भी अनुमान लगाया है।

जो लोग वहां जाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह जानकारी अहम है। लेकिन यह समझने के लिए कि इतने सारे लोग ये क्यों कहते हैं कि धरती पर कहीं अगर स्वर्ग है तो यहीं है… ये वहां जाकर खुद महसूस करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *