Jammu Kashmir: पाकिस्तानी सैनिकों ने उरी, गुरेज सेक्टर में LoC पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

Jammu Kashmir: पाकिस्तानी सैनिकों ने 10 मई को जम्मू कश्मीर के उरी और गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में उरी सेक्टर के चरुंडा और हथलंगा इलाकों को निशाना बनाया।

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के बागटोर इलाके में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों के अनुसार, इन जगहों पर भारी गोलेबारी जारी है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंतजार है। बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई भारी गोलाबारी में शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई थी और उसके परिवार के दो सदस्य घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *