Jammu: जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक ट्रक और सीआरपीएफ के मिनी ट्रक के बीच टक्कर में कम से कम सात लोग घायल हो गए। घायलों में सीआरपीएफ के पांच जवान भी शामिल हैं।
अधिकारियों के अनुसार, काजीगुंड इलाके के लेवडोरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन और ट्रक के बीच टक्कर हुई।
हादसे में चार अधिकारियों समेत सीआरपीएफ के पांच कर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि ट्रक का चालक और परिचालक भी हादसे में घायल हुए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।