Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के 112वें मेयर के तौर पर शपथ ली, वे अमेरिका के सबसे बड़े शहर की अगुवाई करने वाले पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई नेता हैं।
ममदानी ने अपने भाषण में “व्यापक और साहसी तरीके से” शासन का वादा किया। उन्होंने सिटी हॉल के लिए मजबूत भूमिका और न्यूयॉर्क वासियों के लिए किफायती, सुरक्षा और खुशहाली का ध्यान रखने का भरोसा दिया।
उन्होंने “कंपाला से दिल्ली” तक अपने परिवार को धन्यवाद दिया और इस दौरान अपने माता-पिता और पत्नी को खास तौर पर याद किया।
ममदानी ने एकता का संदेश देते हुए न्यूयॉर्क को अलग-अलग भाषाओं, धर्मों और राजनीतिक विचारों वाले 85 लाख लोगों का शहर बताया।
रिपब्लिकन पार्टी के कर्टिस स्लीवा और पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो पर ममदानी की निर्णायक चुनावी जीत न्यूयॉर्क की अहम मानी जा रही है।