US Navy: अमेरिकी नौसेना ने ईरान पर नाकाबंदी लागू करने के लिए बल प्रयोग की चेतावनी दी

US Navy:  अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ईरान और उसके आसपास के व्यापारिक जहाजों को यह चेतावनी दे रहे हैं कि वे उन्हें नियंत्रण में लेने और ईरान के साथ व्यापार करने वाले जहाजों की नाकाबंदी का पालन सुनिश्चित करने के लिए बल प्रयोग करेंगे।

अमेरिकी मध्य कमान द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए नौसेना के एक रेडियो संदेश में कहा गया, ‘‘ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों को रास्ते में रोककर उनकी तलाशी ली जाएगी और उन्हें जब्त किया जाएगा।’’

सेना के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर जारी सैन्य अभियान की जानकारी देते हुए यह पुष्टि की कि यह संदेश फिलहाल क्षेत्र के सभी जहाजों को प्रसारित किया जा रहा है।

रेडियो संदेश में चेतावनी देते हुए कहा गया, ‘‘यदि आप इस नाकाबंदी का पालन नहीं करते हैं, तो हम बल प्रयोग करेंगे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *