Strait of Hormuz: ईरान के उपविदेश मंत्री ने संघर्ष समाप्त होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री सुरक्षा को समर्थन देने के उद्देश्य से फ्रांस-ब्रिटेन के नियोजित प्रयास के खिलाफ चेतावनी जारी की।
काजेम गरीबाबादी ने सोशल मीडिया पर कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाले अमेरिका के अवैध कदम में किसी भी संभावित सहयोग के लिए फ्रांस, ब्रिटेन या किसी अन्य देश के जहाजों की उपस्थिति का सशस्त्र बलों द्वारा निर्णायक एवं तत्काल जवाब दिया जाएगा।”
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जवाब देते हुए कहा कि यह कोई सैन्य तैनाती नहीं बल्कि हालात सामान्य होने पर जहाजरानी मार्ग को सुरक्षित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मिशन होगा।
पिछले एक सप्ताह में फारस की खाड़ी में जहाजों पर कई हमले हुए हैं।