Sri Lanka: राजनाथ सिंह ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की, इन विषयों पर की चर्चा

Sri Lanka: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। इसमें “हमारे क्षेत्र की सुरक्षा, शांति और समृद्धि” सुनिश्चित करने के तरीके भी शामिल थे। राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिसानायके को शुभकामनाएं दीं और उनकी सरकार के दो साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी।

38 सालों में किसी भारतीय रक्षा मंत्री का ये पहला श्रीलंका दौरा है। राजनाथ सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “आज कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ सौहार्दपूर्ण और अत्यंत सार्थक बैठक हुई” उन्होंने कहा, “हमने इस बात की पुष्टि की कि सभ्यतागत रूप से जुड़वां, करीबी पड़ोसी और समुद्री साझेदार होने के नाते भारत और श्रीलंका अपने देशों के विकास और अपने लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे, साथ ही अपने क्षेत्र की सुरक्षा, शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए भी संयुक्त रूप से काम करेंगे”

मंगलवार को राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत संकट के समय में हमेशा श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा, और इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच संबंध साझा इतिहास, संस्कृति और आस्था पर आधारित हैं।

उन्होंने ये बातें भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ एक संवाद के दौरान कहीं। राजनाथ सिंह ने कहा, “जब भी श्रीलंका किसी संकट का सामना करेगा, भारत हमेशा उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।” राजनाथ सिंह रक्षा और विदेश मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों वाले एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *