New Zealand: न्यूजीलैंड सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए एक कानून पेश किया है। इसके साथ ही वो उन कई देशों में शामिल हो गया है, जो युवाओं को इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसी साइट्स से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं।
इस बिल के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने वाले के उम्र के सत्यापन के लिए उचित कदम उठाने होंगे, जिसमें मौजूदा अकाउंट की जानकारी, फेशियल टेक्नोलॉजी और डिजिटल पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल करना शामिल है।
इससे पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा था, “माता-पिता लगातार हमसे कह रहे हैं कि वे इस बात को लेकर बहुत चिंतित हैं कि सोशल मीडिया का उनके बच्चों पर क्या असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को कंट्रोल करने में उन्हें बहुत मुश्किल हो रही है। अब मेरे साथ नेशनल पार्टी की सांसद कैथरीन वेड हैं, जिन्होंने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने वाला एक शानदार बिल- असल में एक ‘मेंबर्स बिल’ पेश किया है।”