Nepali Congress: उच्चतम न्यायालय ने गगन थापा के नेतृत्व वाले गुट को नेपाली कांग्रेस की आधिकारिक मान्यता दी

Nepali Congress: नेपाल के उच्चतम न्यायालय ने गगन थापा पक्ष को नेपाली कांग्रेस की आधिकारिक मान्यता देने का फैसला सुनाया है।

अदालत के न्यायाधीश शारंगा सुवेदी और नृपध्वज निरौला की संयुक्त पीठ ने विशेष महाधिवेशन से चुनी गई थापा नेतृत्व वाली कार्यसमिति को वैधता प्रदान करने का निर्णय किया।

गगन थापा (49 वर्षीय) को 11 से14 जनवरी 2026 तक काठमांडू में आयोजित विशेष आम सम्मेलन में नेपाली कांग्रेस का नया पार्टी अध्यक्ष चुना गया था।

इस फैसले के साथ पूर्ण बहादुर खड्का द्वारा दायर याचिका खारिज कर दी गई है। इस गुट ने 18 जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की। देश की सबसे पुरानी पार्टी के अधिकारिता को लेकर चल रहा विवाद अब थम गया है।

आम चुनावों में पार्टी की हार के बाद थापा ने 19 मार्च को पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इसे समिति परिषद ने अस्वीकार कर दिया।

नेपाली कांग्रेस ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 38 सीटें हासिल कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *