Nepal: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने बाढ़ प्रभावित देश में बचाव और राहत कार्यों के लिए हरसंभव मानवीय सहायता की पेशकश करने और एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘‘फोन पर सद्भावनापूर्ण बातचीत और गहरी संवेदना व्यक्त करने’’ के लिए उनका आभार जताते हुए बालेंद्र शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम इस मुश्किल घड़ी में नेपाल के प्रति एकजुटता व्यक्त करने वाले आपके आत्मीय शब्दों और सहायता की उदार पेशकश की दिल से सराहना करते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सहयोग का यह भाव हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत रिश्तों को दिखाता है, जिन्हें हम बहुत महत्व देते हैं।’’ इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि उन्होंने शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई मौतों पर दुख जताया।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत नेपाल को ‘‘हर संभव मानवीय मदद’’ देने के लिए तैयार है और भारतीय टीमें बचाव और राहत कार्यों में मिलकर काम कर रही हैं।
प्रधानमन्त्री बालेन्द्र शाहसँग कुराकानी गरेँ र नेपालमा आएको बाढीका कारण ज्यान गुमाउनेहरूप्रति समवेदना व्यक्त गरेँ। यस कठिन समयमा भारतका जनता नेपालका आफ्ना दिदीबहिनी तथा दाजुभाइहरूसँग ऐक्यबद्ध भई साथै उभिएका छन्।
भारत नेपाललाई सम्भव भएसम्मका सबै प्रकारका मानवीय सहायता उपलब्ध…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2026