Israel: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमें हिजबुल्लाह को खत्म करना है, ये ईरान के खिलाफ इजराइल के अभियान का हिस्सा है।
उत्तरी इजराइल के हालात का जिक्र करते हुए, नेतन्याहू ने माना कि लेबनान सीमा के पास लोगों को चुनौतियों को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह से समझता हूं कि आप पर सौंपा गया मिशन बहुत बड़ा है।”
नेतन्याहू ये भी कहा कि उन्होंने उत्तरी क्षेत्र को प्रभावित करने वाली बजट कटौती को रद्द करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, “मैंने न केवल उन्हें रद्द करने का निर्देश दिया है, बल्कि मैंने कहा है कि हमें बाकी जरूरतों को देखते हुए उसे बढ़ाना होगा।”
प्रभावित क्षेत्रों में रहने वालों को नेतन्याहू ने कहा, “मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि अपने समुदायों को छोड़ने से रोकने के लिए हर कोशिश करें।
सैन्य मोर्चे पर, नेतन्याहू ने हिज्बुल्लाह के खतरे का जिक्र करते हुए कहा कि उसने दशकों में “150,000 रॉकेट और मिसाइलें” बनाई हैं। उन्होंने कहा, “ये धरती पर ऐसे हथियारों का भंडार था, जिनका लक्ष्य निश्चित रूप से इजराइल के शहर थे।”
उन्होंने आगे कहा, “हमने इस खतरे को काफी हद तक खत्म कर दिया है, हालांकि अभी भी काम बाकी है।”