Iran: सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान अपनी उत्तराधिकार योजना पर काम कर रहा है।
राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि तीन सदस्यों वाली परिषद ने अस्थाई तौर पर शासन चलाने के लिए “अपना काम शुरू कर दिया है”।
इस परिषद में पेजेशकियान समेत देश की न्यायपालिका के प्रमुख और 66 साल के धर्मगुरु अयातुल्ला अली रजा अराफी शामिल हैं।
अराफी, गार्डियन काउंसिल और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स, दोनों के सदस्य हैं। ये 88 सदस्यों वाली ताकतवर संस्था है जो अगले सर्वोच्च नेता को चुनेगी। उन्हें 2019 में खामेनेई ने खुद गार्डियन काउंसिल में नियुक्त किया था।
परिषद रोजाना के काम की देखरेख करेगी, वहीं असेंबली को अब ईरान के अगले सर्वोच्च नेता को चुनना होगा।चुना गया नेता आने वाले सालों में देश की राजनीतिक और सैन्य दिशा तय करेगा।