BMW Car Price: बीएमडब्ल्यू महंगी करेगी अपनी गड़ियां, एक जुलाई से लागू होंगी नई कीमतें

BMW Car Price: जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया एक जुलाई से अपने सभी बीएमडब्ल्यू और मिनी श्रेणी के वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा, ये मूल्य वृद्धि भारत में स्थानीय रूप से विनिर्मित और पूरी तरह आयातित (सीबीयू) दोनों ब्रांड पर लागू होगी।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरदीप सिंह बरार ने कहा, ‘‘वृहद आर्थिक चुनौतियों, खासकर रुपये में गिरावट और बढ़ती लॉजिस्टिक लागत के मद्देनजर प्रीमियम मानकों की रक्षा के लिए हम एक जुलाई से समूचे खंड की कीमतों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि लागू कर रहे हैं।’’

बीएमडब्ल्यू इंडिया की स्थानीय रूप से विनिर्मित कारों में 2-सीरीज ग्रैन कूपे, 3-सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस, 5-सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस, 7-सीरीज, एक्स1, एक्स3, एक्स5, एक्स7, एम340आई और आईएक्स1 लॉन्ग व्हीलबेस शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी आई5 एम60, आई7, आई7 एम70, बीएमडब्ल्यू आईएक्स एम440आई कन्वर्टिबल, एम2 कूपे, एम4 कॉम्पिटिशन, एम5 और एक्सएम जैसे पूरी तरह आयातित मॉडल भी पेश करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *