America: अमेरिका ने प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करी वाली नाव को रोका, चालक दल को उतारकर नाव डुबोई

America: अमेरिकी सदर्न कमांड ने 2 सितंबर को कुछ तस्वीरें जारी की हैं। इनमें अमेरिकी सेना को पूर्वी प्रशांत महासागर में एक जहाज़ को रोकते हुए दिखाया गया है।

अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि यह जहाज समुद्र में गैर-कानूनी ड्रग तस्करी में मदद करता था। उनके मुताबिक, जहाज़ का इस्तेमाल तस्करों के लिए एक चलते-फिरते ईंधन केंद्र (रीफ्यूलिंग स्टेशन) की तरह किया जा रहा था।

अमेरिकी सदर्न कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि एक जहाज को रोकने के बाद उसमें सवार लोगों को उतारा गया और उन्हें इक्वाडोर के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इसके बाद अमेरिकी सेना ने उस जहाज को डुबो दिया।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और लैटिन अमेरिका में सक्रिय ड्रग कार्टेल के बीच वास्तव में युद्ध जैसी स्थिति है।

हालांकि, ट्रंप प्रशासन ने अब तक ऐसा ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं किया है, जिससे यह साबित हो सके कि जिन जहाजों को अमेरिकी सेना निशाना बना रही है, वे ड्रग तस्करी में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *