America: अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी रॉकेट लॉन्चरों पर हमला किया, ये पिछले एक महीने में की गई पहली सैन्य कार्रवाई है, एक अमेरिकी अधिकारी ने ये जानकारी दी।
ईरान के समाचार माध्यमों ने जलडमरूमध्य में लारक द्वीप के पास धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबरें जारी की हैं। संवेदनशील सैन्य गतिविधियों की जानकारी देने के लिए नाम न बताने की शर्त पर बात करने वाले अधिकारी के अनुसार, रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को जलडमरूमध्य में सी माइन्स के साथ रॉकेट दागने की तैयारी करते देखा गया।
अमेरिकी सेना ने पिछले हफ्ते ही जलडमरूमध्य के अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट से समुद्री बारूदी सुरंगों को हटाने का काम पूरा किया है।
ईरान के सरकारी प्रसारक द्वारा जारी एक बयान में गार्ड ने “अपने कई सैनिक, देशवासियों के शहीद होने और घायल होने” का जिक्र किया। बयान में कहा गया कि इस हमले की सजा दी जाएगी।