Waiting Hai: फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, अभिनेता दिव्येंदु अब अपकमिंग सीरीज ‘वेटिंग है’ में रेलवे कॉन्स्टेबल का रोल निभाने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने गुरुवार को इस स्कैम-बेस्ड कॉमेडी-ड्रामा का ट्रेलर जारी किया है।
ट्रेलर में क्या है?
‘वेटिंग है’ सीरीज के ट्रेलर में कन्फर्म रेलवे टिकट पाने के आम संघर्ष पर आधारित कहानी की झलक दिखाई गई है। पटना में सेट इस सीरीज की कहानी सुगम मिश्रा (दिव्येंदु) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रेलवे कॉन्स्टेबल के तौर पर अपनी नई नौकरी में जमने की कोशिश कर रहा है। कहानी में मोड़ तब आता है जब वह देखता है कि बुकिंग विंडो खुलने के कुछ ही सेकंड में रेलवे टिकट कन्फर्म हो जाते हैं।
trailer status: confirmed😎
show ke liye bas 16 Sept tak #WaitingHai.Coming soon. Watch for free, on Prime Video@divyenndu @bhuvanarora27 #kumudmishra @HarshitaGaur12 @urfvijaymaurya @SunitaRajwar #YashpalSharma #DayaShankarPandey @sameervidwans @baawlekiduniya… pic.twitter.com/oE2uqYnWpB
— Jio Studios (@jiostudios) September 10, 2026