Vidyut Jammwal: विद्युत जामवाल हॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे हैं, वह अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में वीडियो गेम कैरेक्टर ‘धलसिम’ का रोल निभा रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर को यूजर्स पसंद कर रहे हैं। विद्युत जामवाल के फैंस ट्रेलर में उनके सीन को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।