Vibe Teaser: फिल्म ‘वाइब’ का टीजर रिलीज, स्पाई वर्ल्ड में होगी कॉमेडी की एंट्री

Vibe Teaser: कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें एक्शन को कॉमेडी के साथ मिलाकर दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। जानें क्या होगी कहानी

क्या है टीजर में खास? 
फिल्म ‘वाइब’ एक स्पाई कॉमेडी फिल्म जैसी दिखाई दे रही है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा, कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे।  फिल्म का टीजर के अनुसार यह फिल्म कॉमेडी, एक्शन से भरी हुई है, टीजर में प्रीति जिंटा किसी खुफिया एजेंसी की अफसर नजर आ रही हैं। खुफिया एजेंसी को  देश में होने वाले एक आतंकी हमले की जानकारी मिलती है।

इसके बाद दो लड़के हार्दिक (कुणाल खेमू) और  बग्स  (स्पर्श श्रीवास्तव) को एजेंट बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है,  मगर जहां स्पर्श  एक गंभीर लड़के की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं कुणाल एक लापरवाह रोल में नजर आ रहे। फिल्म ‘वाइब’ के टीजर में बॉलीवुड की स्पाई थ्रिलर फिल्में पठान और टाइगर पर भी कॉमेडी की। टीजर में साफ तौर पर एक पूरी तरह आम बैचलर जिंदगी वाले लड़कों को एक सीरियस मिशन में भेजा जा रहा है,  फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *