Varun Dhawan: फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की नई रिलीज डेट का एलान किया गया था, पहले जून में रिलीज होने वाली यह फिल्म अब मई के महीने में दस्तक देगी, आज फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें एआई का इस्तेमाल किया गया है। इस पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आई है।
एआई किड्स पिता की जन्मतिथि 24 अप्रैल बताते हैं। बता दें कि वरुण धवन का जन्मदिन इसी दिन होता है। वीडियो में आगे वरुण धवन की एंट्री होती है। उनके किरदार का नाम जैसा है, वे हाथों में जयमाला थामे झांकते दिख रहे हैं। आगे मृणाल ठाकुर की झलक देखने को मिली है, जिनके किरदार का नाम बानी है। इसके बाद पूजा हेगड़े की एंट्री होती है और उनके किरदार का नाम प्रीत है। वरुण धवन को बानी और प्रीत दोनों के साथ इश्क फरमाते दिखाया गया है।
फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन वरुण धवन के पिता व दिग्गज निर्देशक डेविड धवन ने किया है।
VARUN DHAWAN – MRUNAL THAKUR – POOJA HEGDE: 'HAI JAWANI TOH ISHQ HONA HAI' FIRST LOOK UNVEILED – 22 MAY 2026 RELEASE… Here's the first look of the feel-good, massy entertainer #HaiJawaniTohIshqHonaHai, starring #VarunDhawan, #MrunalThakur, and #PoojaHegde.
🔗:… pic.twitter.com/RHPjtOLVyC
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 14, 2026