Vaaroon Forever: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘वारूं फॉरएवर’ हुआ रिलीज

Vaaroon Forever: फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का गाना ‘वारूं फॉरएवर’ मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्म के इस गाने को फ्रैंचाइजी की पहली किश्त से ही काफी पसंद किया जा रहा था। मगर अब इस पुरानी धुन को ही नए तरीके से पेश किया गया है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के मेकर्स ने पहला गाना ‘वारुं फॉरएवर’ रिलीज कर दिया है। यह गाना 2020 में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर’ सीरीज में भी इश्क का एहसास दिया है। यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था।  गाने ‘वारुं फॉरएवर’ को सिंगर रोमी और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है। म्यूजिक आनंद भास्कर ने कंपोज किया है और लिरिक्स गिन्नी दीवान ने लिखे हैं।

गानें मे अली फजल और श्रेया पिलगांवकर काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह गलियों में घूम रहे हैं, फिल्म मिर्जापुर 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *