Uncha Lamba Kad: ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ रिलीज कर दिया है. यह गीत नॉस्टैल्जिया, स्टार पावर और मॉडर्न म्यूजिक का शानदार मिक्स लेकर आया है. अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की शानदार केमिस्ट्री, रंगीन विजुअल्स और जोशीली ट्यून ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर‘ को फिल्म के साउंडट्रैक का एक खास अट्रैक्शन बनाती है.
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी 2000 के दशक की सबसे ब्लॉकबस्टर जोड़ियों में से एक रही है. अक्षय कुमार की साल 2007 में आई फिल्म वेलकम में ‘ऊंचा लंबा कद’ गाना आया था, इस गाने में खिलाड़ी कुमार के साथ कैटरीना कैफ थीं, अब अक्षय इस गाने के नए गाने में दिशा पाटनी के साथ नजर आईं।
इस गाने को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने फैंस के लिए एक खास नोट भी लिखा. अक्षय ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘आपने इसे एक बार सुना और आप अब भी इसके दीवाने हैं… अब हम वही वाइब जंगल में लेकर आ रहे हैं.’
You heard it once and you’re still obsessed… now bringing that vibe into the jungle 🌴🎶#UchaLambaKadForever Out Now: https://t.co/lxiviEmXcV#WelcomeToTheJungle, the chaos begins in cinemas from 26th June, 2026 🍿 pic.twitter.com/dBLSdYwOVw
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 1, 2026