Udta Teer: आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ‘उड़ता तीर’ का पोस्टर रिलीज हुआ। यह कॉमेडी में लिपटी हुई स्पाई फिल्म नजर आ रही है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जानिए इसके पोस्टर में क्या है खास ?
मेकर्स ने पोस्टर में क्या दिखाया?
फिल्म ‘उड़ता तीर’ का पोस्टर जारी हो चुका है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। पोस्टर में आयुष्मान खुराना दो मील के पत्थरों से लटकते नजर आ रहे हैं। एक पर भारत और दूसरे पर पाकिस्तान लिखा है। वहीं उनके हाथ में एक फाइल है जिसमें टॉप सीक्रेट लिखा हुआ है। इसके साथ ही इस पोस्टर पर लिखा है ‘देशभक्ति याद है पर देश नहीं’
फिल्म ‘उड़ता तीर’ को करण जौहर की धर्मा प्रोड्क्शंस और गुनीत मोंगा की सिख्या प्रोडक्शंस मिलकर बना रहे हैं। इससे पहले दोनों प्रोडक्शंस साथ में ‘किल’, ‘ग्यारह-ग्यारह’, ‘द लंच बॉक्स’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। वहीं अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और अचिन जैन इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म का निर्देशन आकाश ए कौशक ने किया है। इस फिल्म से वह बतौर निर्देशक अपना डेब्यू कर रहे हैं।
‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है। पहले यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली थी। मगर फिर इसे अक्टूबर में रिलीज करने की घोषणा की गई। बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की फिल्म के कुछ दिन पहले ही अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज होने वाली है। इसे एक तरह क्लैश माना जा सकता है।
Deshbhakti toh yaad hai…par desh nahi 🧐
Get ready for unlimited chaos, confusion and action!
Catch this #UdtaTeer in cinemas on 9th October – ONE MONTH TO GO! ⏳#SaraAliKhan #KaranJohar @adarpoonawalla @apoorvamehta18 @guneetm @aachinjain @aakashkofficial @raunaqbajaj… pic.twitter.com/Wjlc0enEML
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) September 9, 2026