Toxic Movie: फिर टली यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट

Toxic Movie: यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म की रिलीज आगे बढ़कर 4 जून हो गई थी, लेकिन अब ‘टॉक्सिक’ की रिलीज फिर आगे बढ़ गई है। यानी अब ‘टॉक्सिक’ 4 जून को भी रिलीज नहीं होगी, इसकी घोषणा खुद यश और फिल्म के मेकर्स ने एक बयान जारी कर की है।

मेकर्स की ओर से आज जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि फिल्म पूरी हो चुकी है और अब इसे बाद में ऐसी तारीख पर रिलीज किया जाएगा जो इसके वैश्विक रिलीज के अनुरूप हो। मेकर्स ने बयान में कहा कि सिनेमाकॉन में फिल्म को मिली प्रतिक्रिया ने टीम के इस विश्वास को और मजबूत किया कि ‘टॉक्सिक’ को विश्व स्तर पर अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचना चाहिए।

‘टॉक्सिक’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और हम फिलहाल वैश्विक वितरण और साझेदारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी रिलीज की तारीख में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *