‘Toxic’: साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म का नया टीज़र ‘Ladies & Ladies’ जारी कर दिया है, जिसमें फिल्म की प्रमुख अभिनेत्रियों की दमदार झलक देखने को मिली है।
करीब 1 मिनट 41 सेकंड लंबे इस टीज़र में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी बेहद अलग और प्रभावशाली अवतार में नजर आ रही हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी उनके किरदारों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन टीज़र से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म की कहानी में इन सभी महिलाओं की अहम भूमिका होगी।
YASH UNVEILS BRAND-NEW VIDEO ASSET 'LADIES & LADIES' FROM 'TOXIC' – 26 AUGUST 2026 RELEASE… Meet the powerhouse female cast of #Toxic – #Nayanthara, #KiaraAdvani, #TaraSutaria, #RukminiVasanth, and #HumaQureshi.
The video also offers a glimpse of #Yash in a striking,… pic.twitter.com/QHCc7uUr1f
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 1, 2026
टीज़र में एक रहस्यमयी महिला की वॉयसओवर भी सुनाई देती है, जो फिल्म के सस्पेंस और रोमांच को और बढ़ा देती है। वीडियो की शुरुआत एक अनोखी चेतावनी के साथ होती है, जिसमें कहा गया है—
“बच्चों… दूर रहो। माता-पिता… सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे दूर रहें। दादा-दादी… अपने बच्चों के बच्चों को भी दूर रखें। परदादा-परदादी… अब यह आपके अपने जोखिम पर है।” इस चेतावनी ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
इससे पहले मेकर्स फिल्म के दो टीज़र जारी कर चुके हैं। पहले टीज़र में एक अंधेरी और हिंसक दुनिया की झलक दिखाई गई थी, जबकि दूसरे टीज़र में यश का क्लीन-शेव लुक देखकर फैंस हैरान रह गए थे। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।
फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में एक साथ की गई है। इसके अलावा इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ अब दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म को 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी।