Toxic: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टलने के बाद वरुण धवन की फिल्म भी टली

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म “टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स” की रिलीज टलने के बाद अभिनेता वरुण धवन की नई फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” अब पांच जून को रिलीज होगी।

इस पारिवारिक मनोरंजन फिल्म की रिलीज की तारीख कई बार बदली गई। पहले ये 5 जून को रिलीज होने वाली थी, फिर “टॉक्सिक” के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए इसे 12 जून तक आगे बढ़ा दिया गया और बाद में 22 मई कर दिया गया।

बुधवार को “टॉक्सिक” के निर्माताओं के घोषणा करने के बाद कि फिल्म अब 4 जून को रिलीज नहीं होगी, “है जवानी तो इश्क होना है” के निर्माताओं ने फिल्म को पांच जून पर वापस रिलीज करने का फैसला किया।

वरुण ने सोशल मीडिया पर इस बदलाव की घोषणा की और यश और निर्माता दिनेश विजान को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर विजयन की फिल्म “कॉकटेल 2” को भी कैलेंडर में हुए बदलाव के चलते पुनर्निर्धारित किया गया था और अब ये 19 जून को रिलीज होगी।

वरुण ने लिखा, “@thenameisyash और @maddockfilms का शुक्रिया जिन्होंने कैलेंडर को फिर से निर्धारित करने में हमारी मदद की, क्योंकि हमारी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अब अपनी तय तारीख पर रिलीज होगी। आईपीएल के बाद रिलीज होने वाली ये हमारी पहली फिल्म है।”

उनके पिता डेविड धवन द्वारा निर्देशित और टिप्स फिल्म्स लिमिटेड द्वारा निर्मित और मैक्सिमिलियन फिल्म्स द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *