The Scam- Leaked: NEET पेपर लीक को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शुरू हुए प्रदर्शन अब मुंबई सहित कई और शहरों तक पहुंच रहे हैं। बीते दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर मंतर से संसद तक मार्च किया, जहां बड़ी संख्या में लोग छात्रों को स्पोर्ट करने आए। इस दौरान प्रदर्शन हिंसक भी हुआ। प्रदर्शन अब भी जारी है। इस बीच इसी विषय पर एक सीरीज का एलान किया गया है।
वेब सीरीज ‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी हुआ है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर दस्तक देगी। सीरीज का विषय मेडिकल पेपर लीक विषय से मिलता हुआ है। ट्रेलर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘एक पेपर। लाखों सपने। एक लीक। देश हैरान’।
जी5 ने टीजर जारी किया है। इसमें दिखाया जा सकता है कि परीक्षा से ठीक पहले गोदाम से पेपर लीक हो रहे हैं। कारखाने में परीक्षा के पर्चों की छपाई हो रही है। इसी बीच पेपर लीक कर दिया जाता है। इसे कैसे अंजाम दिया गया, इसकी एक झलक दिखाई गई है। इसके बाद सीधे समाचारों में ब्रेकिंग न्यूज फ्लैश होती है कि नीट का पेपर लीक हो गया है।
पेपर लीक होने के बाद स्टूडेंट्स के चेहरों पर मायूसी और गुस्से के भाव देखने को मिलते हैं। सवाल उठता है कि आखिर कैसे पेपर लीक हुआ? इसी बीच एक दिल दहला देने वाल मंजर दिखाई देता है। टीजर के आखिर में एक क्लासरूम का दृश्य है। मोबाइल पर एक कॉल आता है। स्क्रीन पर ‘पापा’ फ्लैश होता है। एक पिता अपने बच्चे को कॉल करता है, लेकिन वह फोन कोई नहीं उठाता, अगले सीन में एक छात्र को फांसी पर लटका दिखाया गया है।
One paper. Millions of dreams. One leak. A nation in disbelief. 🔥
The Scam: Leaked, Coming Soon on Zee 5!@SLEsocial #RedijSamee #AnandSingh @BalwinderJanjua #PragatiDeshmukh #SpellBoundLabs#TheScamLeaked #BoldStoriesLiveHereOnZee5 #Zee5 pic.twitter.com/JYv7SFjG5o— ZEE5Official (@ZEE5India) July 22, 2026