The India Story: ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार ट्रेलर hua रिलीज, कब होगी रिलीज

The India Story: फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ के ट्रेलर ने दस्तक दी है। यह फिल्म जनता से जुड़े मुद्दों पर आधारित है। श्रेयस एक पिता की भूमिका में हैं, जो अपनी बेटी की मौत पर न्याय के लिए सिस्टम से भिड़ते हैं। वहीं, काजल अग्रवाल को वकील की भूमिका में देखा गया है। फिल्म का ट्रेलर झकझोर देने वाला है। बेहद जरूरी मुद्दे उठाए गए हैं।

खेती में कीटनाशकों के इस्तेमाल और उसके लोगों की सेहत पर होने वाले नकारात्मक प्रभावों को फिल्म में दिखाया गया है। खाने-पीने के सामान में बढ़ती मिलावट किस तरह लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है और उस पर सिस्टम की सुस्ती…, इन मुद्दों को ट्रेलर में जगह दी गई है। श्रेयस तलपड़े एक लाचार पिता की भूमिका में हैं। वह इस मुद्दे को उठाते हैं कि खाने में केमिकल्स की मिलावट किस कदर एक ‘धीमे जहर’ का काम कर रही है।

‘द इंडिया स्टोरी खाने में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। श्रेयस तलपड़े का किरदार अपनी बेटी के मौत के बाद पुलिस थाने पहुंचते हैं और कहते हैं, ‘मेरी बेटी का मर्डर हुआ है। उसी की एफआईआर दर्ज करानी है’। मगर, उनकी फाइल फेंक दी जाती है। इसके बाद वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं। इस कड़ी में खाने-पीने की चीजों में केमिकल की मिलावट और कृषि में कीटनाशकों के खतरनाक इस्तेमाल को लेकर चौंकाने वाले खुलासे होते हैं।

श्रेयस कहते हैं, ‘हमारी लड़ाई सिर्फ हमारे लिए नहीं, देश के तमाम बच्चों के लिए है’। न्याय के लिए आवाज उठाने निकले श्रेयस और काजल अग्रवाल के सामने कई चुनौतियां आती हैं। किसानों की नाराजगी झेलनी पड़ती है, फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *