Samantha Ruth: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं, कपल ने इस साल जून में हैदराबाद में ‘मा इंति बंगारम’ की सक्सेस मीट के दौरान इस खुशखबरी की पुष्टि की थी, सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं।
पोलका डॉट ड्रेस में दिखीं सामंथा
सामंथा रुथ ने आज रविवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने बेबी बंप दिखाते हुए तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। एक फोटो में वे ब्लैक एंड व्हाइट पोलका डॉट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है।